Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में पहली बार सेंसर से होगी गुलाब की खेती, पॉलीहाउस में ऑटोमेशन-फर्टिगेशन से नियंत्रित होगा पानी और खाद

22 अगस्त 2026, गुना : गुना में पहली बार सेंसर से होगी गुलाब की खेती, पॉलीहाउस में ऑटोमेशन-फर्टिगेशन से नियंत्रित होगा पानी और खाद – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आरोन विकासखंड के ग्राम रिजौदा में प्रगतिशील किसान अकबर हुसैन फैजी के खेतों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में पॉलीहाउस के अंदर की जा रही डच रोज गुलाब की खेती तथा सेंसर आधारित ऑटोमेशन एवं फर्टिगेशन सिस्टम का निरीक्षण किया। गुना जिले में पहली बार अपनाई गई इस आधुनिक तकनीक से फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी, उर्वरक एवं पोषण प्रबंधन को नियंत्रित किया जा रहा है।

सेंसर से नियंत्रित हो रहा पानी और पोषण प्रबंधन

पॉलीहाउस में सेंसर एवं ऑटोमेशन सिस्टम के माध्यम से EC, pH, पानी की मात्रा और उर्वरक के डाइल्यूशन को नियंत्रित किया जाता है। इससे पौधों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी एवं पोषक तत्व मिलते हैं, वहीं अतिरिक्त पानी और उर्वरक की बचत भी होती है। इससे गुलाब की गुणवत्ता में एकरूपता बनाए रखने के साथ श्रम एवं मानवीय हस्तक्षेप को कम करने में मदद मिल रही है।

कलेक्टर ने ली आधुनिक तकनीक की जानकारी

कलेक्टर कन्याल ने किसान से आधुनिक तकनीक के माध्यम से खाद एवं पोषण प्रबंधन, पानी की आवश्यकता तथा पौधों की देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पॉलीहाउस में फसल की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्नत तकनीक से खेती के अनुभवों की जानकारी भी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

5 हेक्टेयर में फलोद्यान, पैक हाउस की तैयारी

किसान ने बताया कि पॉलीहाउस में उत्पादित गुलाब को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीघ्र ही इंटीग्रेटेड पैक हाउस तैयार कराया जाएगा। इसमें कोल्ड रूम सहित अन्य पोस्ट-हार्वेस्ट सुविधाएं तथा रिफ्रिजेरेटेड वैन की व्यवस्था प्रस्तावित है। इससे गुलाब सहित अन्य उद्यानिकी उत्पादों का सुरक्षित संग्रहण और नियंत्रित तापमान में परिवहन संभव होगा। किसान द्वारा लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में फलोद्यान विकसित करने की भी तैयारी की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे, एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री, उप संचालक उद्यान  के.पी.एस. किरार, उप संचालक कृषि संजीव शर्मा सहित अन्य जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture