एमपी में रीवा के किसानों को ई.टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरण
30 मार्च 2026, भोपाल: एमपी में रीवा के किसानों को ई.टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरण – मध्यप्रदेश के रीवा जिले के किसानों के लिए खाद वितरण व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है और यह कदम होगा ई टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण का.
इस नई प्रणाली को राज्य सरकार ने इसलिए लागू किया है, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सकें बता दे कि यह प्रणाली रीवा जिले के किसानों के लिए 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी. साथ ही जिले की कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसानों को समय पर हर जानकारी मिलती रहें और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. रीवा के किसानों को व्यापक रुप से इस नई प्रणाली की जानकारी दी जाएंगी. साथ ही राज्य सरकार ने सहकारी समितियों और विपणन विभाग को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. इन विभागों की ओर से किसान भाइयों को यह फायदा होगा कि समय पर सभी जानकारी उन तक पहुंचती रहेगी. इसके अलावा, विभागों की ओर से किसानों को यह बताया जाएगा कि कैसे ई-टोकन बनवाना है, उन्हें ई-टोकन कैसे उपलब्ध कराया जाएगा और खाद लेने की क्या प्रक्रिया क्या होगी. जिले के किसानों के लिए प्रशासन ने यह कहां है कि अभी तक जिन किसानों की फार्मर आईडी नई बनी है. उन किसान भाइयों को खाद मिलने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें और इन किसानों को भी समय पर खाद मिलता रहें इसके लिए नई व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान खाद से वंचित न रह सकें.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

