राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान 31 दिसंबर तक फसल बीमा कराएं

26 दिसंबर 2025, रतलाम: किसान 31 दिसंबर तक फसल बीमा कराएं – उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्रीमती नीलम  चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 हेतु योजना के क्रियान्वयन के लिये शासन द्वारा जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया  लिमिटेड का चयन किया गया है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। जिस बैंक से किसान का किसान क्रेडिट कार्ड बना है वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण पत्र, एवं पटवारी हल्के की जानकारी, किसान संबंधित बैंक में जाकर अद्यतन  कराएं ।

 अऋणी व डिफाल्टर किसान अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुऐ अपने पास की बैंक शाखा जैसे सहकारी बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक एवं ग्राहक सेवा केन्द्र में फार्म जमा कराये ताकि उनकी फसलों का फसल बीमा योजना के तहत हो सके। फसल बीमा कराने के लिये बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकॉपी, बोनी का प्रमाण पत्र, संबंधित आधार कार्ड,  मोबाइल  नंबर व बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेकर  जाएं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements