Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक उन्नति योजना से किसान को मिला प्रोत्साहन, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर 4 एकड़ में शुरू की अरहर-मक्का की खेती

04 अक्टूबर 2026, बलरामपुर: कृषक उन्नति योजना से किसान को मिला प्रोत्साहन, डेढ़ एकड़ से बढ़ाकर 4 एकड़ में शुरू की अरहर-मक्का की खेती – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पुटसुरा निवासी किसान श्यामदेव गुप्ता ने कृषक उन्नति योजना से मिले प्रोत्साहन के बाद खेती का रकबा बढ़ाया है। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी चार एकड़ भूमि में से डेढ़ एकड़ में अरहर और मक्का की खेती की थी। योजना के तहत उन्हें 15 हजार 300 रुपये की अनुदान राशि मिली। इससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने इस वर्ष अपनी पूरी चार एकड़ भूमि पर अरहर और मक्का की खेती शुरू कर दी है।

योजना से बढ़ाया खेती का रकबा

श्यामदेव गुप्ता बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी पूरी भूमि का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पिछले वर्ष जहां उन्होंने डेढ़ एकड़ में अरहर और मक्का की खेती की थी, वहीं इस वर्ष चारों एकड़ में इन फसलों की खेती कर रहे हैं।

कृषि कार्यों के लिए संसाधन जुटाने में मिली मदद

किसान के अनुसार, शासन से मिली सहायता से कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कृषक उन्नति योजना किसानों को कृषि आदानों की व्यवस्था में सहयोग देने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन रही है। श्यामदेव गुप्ता की कहानी बताती है कि समय पर मिला प्रोत्साहन किसान का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है और उसे खेती में नए अवसर अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें