राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक कल्याण वर्ष 2026: ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर मिशन के तहत 10 मॉडल पर काम शुरू  

14 फरवरी 2026, भोपाल: कृषक कल्याण वर्ष 2026: ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर मिशन के तहत 10 मॉडल पर काम शुरू – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ 11 जनवरी को किया गया है। इस दौरान कृषक कल्याण से संबंधित विभागों की गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए 10 दिशात्मक मॉडल पर कार्य किया जाना है।

इस कार्ययोजना की तैयारी को लेकर आमजन, कृषक, कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाएं, संगठन, छात्र, उद्यमी इत्यादि अपने सुझाव Mygov.in पोर्टल पर कैंपेन के माध्यम से 250 शब्दों में सुझाव दे सकते हैं। यह है 10 दिशात्मक मॉडल ट्रांसफॉर्मिग एग्रीकल्चर, किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी, जल मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन, जलवायु, ऊर्जा एवं सततता, मूल्य श्रृंखला, बाजार एवं किसान हिस्सेदारी, निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति, अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण, विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांड का, शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता । 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements