राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ में कृषि विभाग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

29 मार्च 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में कृषि विभाग की जिला स्तरीय बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज उप संचालक कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय कृषि विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व सभी योजनाओं में अधिकतम प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति की दिशा में कार्य करें।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना तथा सूक्ष्म सिंचाई योजना (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानों को योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए।

उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में श्री डीके जाटव, श्री केपी अहिरवार सहित संबंधित अधिकारीगण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements