Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी: अमानक मक्का बीज के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया

01 अगस्त 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: अमानक मक्का बीज के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया –  कृषि विभाग डिंडौरी ने बीज गुणवत्ता की जांच के दौरान मक्का बीज का एक नमूना प्रयोगशाला परीक्षण में अमानक पाए जाने पर संबंधित लॉट के जिले में क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास,  के  जारी आदेश के अनुसार विकासखंड डिंडौरी स्थित मैसर्स मां रेखा बीज भंडार से लिए गए मक्का किस्म GKMH-21 के बीज नमूने को बीज परीक्षण प्रयोगशाला, जबलपुर भेजा गया था। प्रयोगशाला की परीक्षण रिपोर्ट में उक्त बीज का अंकुरण प्रतिशत 78 प्रतिशत पाया गया, जबकि 8 प्रतिशत असामान्य एवं 14 प्रतिशत मृत बीज पाए गए। इस आधार पर संबंधित बीज नमूने को अमानक घोषित किया गया।

बीज नियंत्रण आदेश, 1983 के प्रावधानों के तहत संबंधित लॉट के बीज के जिले में भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही संबंधित विक्रेता एवं उत्पादक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर प्रतिवेदन एवं बीज वितरण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।   कृषि विभाग ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अमानक बीज के भंडारण एवं वितरण की जानकारी एकत्रित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture