राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम में सहकारी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति – सहकारी संस्थाएं हुई कम्प्यूटराईज्ड

11 अप्रैल 2026, रतलामरतलाम में सहकारी क्षेत्र में डिजिटल क्रांति – सहकारी संस्थाएं हुई कम्प्यूटराईज्ड – भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘‘सहकार से समृद्धि’’ योजना अंतर्गत भारत की सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटराइज्ड किया जाकर ऑन लाइन  मोड में कार्य करवाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रतलाम से संबद्ध समस्त 103 प्राथमिक कृषि साख सहकारी  संस्थाएं  कम्प्यूटराईज्ड होकर ऑनलाइन मोड में कार्य करने लगी है। बैंक एवं संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा 10 चरणों में क्रमबद्ध तरीके से कार्य कर अपने सतत प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त की गई है।

पैक्स कम्प्युटराईजेशन से किसानों को ऑनलाईन मोड में कार्य प्रारंभ करने पर सहकारी क्षैत्र से जुड़े लाखो किसानों को नगद राशि, खाद, बीज, दवाईयों का त्वरित वितरण किया जा सकेगा, किसानों द्वारा लिये गये ऋण की जानकारी तुरंत एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। सहकारी समितियों के लेखो में शुद्धता एवं पारदर्शिता आयेगी। सहकारी संस्थाओं की क्षमता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। पैक्स कम्प्युटराईजेशन से समितियां अपने व्यवसाय में विविधिकरण कर जैसे जनऔषधी केन्द्र, पैट्रौल पंप, गैस एजेंसी, धर्म-कांटा, कृषि उत्पादों का प्रसंसकरण/मार्केटिंग जैसे बहुआयामी व्यापार कर लाभ अर्जन कर सकेगी। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सुगमता आयेगी इससे ग्रामीण समुदायों का विकास होगा और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में उपायुक्त सहकारिता श्री एन.एस.भाटी, तत्कालीन बैंक महाप्रबंधक श्री आलोक जैन, बैंक महाप्रबंधक श्री कृतज्ञ गुप्ता, प्रबंधक (प्रशासन) सुश्री आंचल श्रोत्रिय, मास्टर ट्रेनर श्री अरविन्द वत्स, श्री दीपक शेलके, सभी शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक एवं समस्त संस्थाओं के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements