राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान: कृषकों को दी जा रही नवीनतम जानकारी

03 जून 2025, शिवपुरी: विकसित कृषि संकल्प अभियान: कृषकों को दी जा रही नवीनतम जानकारी – कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में गुना जिले के विकासखंड-गुना में  गत दिनों ग्राम-विनायकखेडी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक श्री पन्‍नालाल शाक्‍य, जनपद सदस्य श्री संजीव धाकड़ तथा अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अभियान के अंतर्गत उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, अनुविभागीय  कृषि अधिकारी श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. माहोर तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी  उपस्थित हुए। इस अभियान में कृषि तकनीकी  के अन्‍तर्गत ड्रोन का प्रदर्शन कर किसानों को बताया गया तथा ड्रोन के बारे में    विस्तृत  जानकारी  किसानों को प्रदान की गई।

इस अभियान के अंतर्गत कृषकों को स्‍वायल हेल्‍थ कार्ड के बारे में जानकारी दी  गई तथा मिट्टी नमूना लेने की सही विधि के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया तथा कृषकों को मक्‍का फसल की उन्नत तकनीक के बारे मे जानकारी दी गयी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा पॉलीहाउस में गुलाब की खेती करने की विधि तथा उसके लाभों को विस्‍तृत रूप से बताया। पशुपालन विभाग से उपस्थित डॉ. साहब द्वारा पशुपालन हेतु उन्‍नत किस्‍में के पशु क्रय करने के लिए विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। केन्द्रीय योजनाओं एवं म.प्र. शासन की प्रमुख योजनाएं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजात की गई नवीन/उन्‍नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी स्‍थानीय स्‍तर पर कृषि वैज्ञानिको, विभागीय अधिकारियों/कृ‍षि उद्यमियो एवं प्रगतिशील कृषको के द्वारा कृषको को दी जा रही हैं। उन्होंने किसान भाईयो से अपील हैं कि अधिक से अधिक संख्‍या में इस अभियान में सहभागिता करें। जिससे नवीन कृषि तकनीकियों की जानकारी आपको प्राप्‍त हो सके।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि अभी वर्तमान में डी.ए.पी. खाद  कहीं  उपलब्‍ध नहीं है, अगर कोई अन्‍य व्‍यक्ति आकर गाँव  में डी.ए.पी. खाद देता है, तो ऐसा डी.ए.पी. खाद नकली हो सकता है। अत: किसान  डी.ए.पी. खाद केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से पी.ओ.एस. मशीन में  अंगूठा लगाकर ही लें और उसका पक्का बिल भी जरूर लें ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement