राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान नेता डल्लेवाल की रिहाई की मांग, सीएम आवास को घेरने का ऐलान

30 नवंबर 2024, संगरूर: किसान नेता डल्लेवाल की रिहाई की मांग, सीएम आवास को घेरने का ऐलान – किसान नेता जगजीतसिंह  डल्लेवाल  की गिरफ्तारी को लेकर किसानों के साथ ही अन्य किसान नेताओं में आक्रोश है तो वहीं डल्लेवाला की रिहाई की भी मांग जोर पकड़ रही है। इधर किसान नेताओं ने सीएम आवास को घेरने का भी ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि   डल्लेवाल  को खनौरी बार्डर से हिरासत में लिया गया था। डल्लेवाला की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक भी हुई वहीं किसान नेताओं ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार एक दिसंबर को  एक दिसंबर को किसान संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर रोष प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही देशभर में आम आदमी पार्टी   के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले भी जलाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में किसान नेताओं जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सुरजीत सिंह फूल, तेजवीर सिंह, काका सिंह कोटड़ा व इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डल्लेवाल की रिहाई के बाद ही किसी मुद्दे पर बात की जाएगी। छह दिसंबर को सौ-सौ किसानों का जत्था शंभू बार्डर से दिल्ली कूच करेगा।

भगवंत मान सरकार ने डल्लेवाल को हिरासत में लेकर साबित कर दिया है कि आप सरकार का केंद्र से समझौता हुआ है। वहीं खनौरी बार्डर पर किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे का आमरण अनशन भी जारी है। वीरवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। वह अभी स्वस्थ हैं। दूसरी तरफ लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती डल्लेवाल से मिलने से रोकने पर किसान नेताओं ने हंगामा कर दिया।  किसान नेता सुखदेव सिंह भोजराज साथियों के साथ डल्लेवाल से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने रोका तो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दो किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में छोड़ दिया। अस्पताल में डल्लेवाल की हालत स्थिर है। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डल्लेवाल के पोते जिगरजोत सिंह बराड़ ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि जट्ट दब्बन वाला नहीं। किसान शंभू व खनौरी बार्डर पर पहुंचें और आंदोलन को मजबूत करें। बता दें कि डल्लेवाल ने आमरण अनशन का एलान किया था, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

किसान नेता जगजीतसिंह  डल्लेवाल  की गिरफ्तारी को लेकर किसानों के साथ ही अन्य किसान नेताओं में आक्रोश है तो वहीं डल्लेवाला की रिहाई की भी मांग जोर पकड़ रही है। इधर किसान नेताओं ने सीएम आवास को घेरने का भी ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि   डल्लेवाल  को खनौरी बार्डर से हिरासत में लिया गया था। डल्लेवाला की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक भी हुई वहीं किसान नेताओं ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार एक दिसंबर को  एक दिसंबर को किसान संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर रोष प्रदर्शन करेंगे।
साथ ही देशभर में आम आदमी पार्टी   के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले भी जलाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में किसान नेताओं जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सुरजीत सिंह फूल, तेजवीर सिंह, काका सिंह कोटड़ा व इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डल्लेवाल की रिहाई के बाद ही किसी मुद्दे पर बात की जाएगी। छह दिसंबर को सौ-सौ किसानों का जत्था शंभू बार्डर से दिल्ली कूच करेगा।

Advertisement
Advertisement

भगवंत मान सरकार ने डल्लेवाल को हिरासत में लेकर साबित कर दिया है कि आप सरकार का केंद्र से समझौता हुआ है। वहीं खनौरी बार्डर पर किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे का आमरण अनशन भी जारी है। वीरवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। वह अभी स्वस्थ हैं। दूसरी तरफ लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती डल्लेवाल से मिलने से रोकने पर किसान नेताओं ने हंगामा कर दिया।  किसान नेता सुखदेव सिंह भोजराज साथियों के साथ डल्लेवाल से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने रोका तो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दो किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में छोड़ दिया। अस्पताल में डल्लेवाल की हालत स्थिर है। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डल्लेवाल के पोते जिगरजोत सिंह बराड़ ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि जट्ट दब्बन वाला नहीं। किसान शंभू व खनौरी बार्डर पर पहुंचें और आंदोलन को मजबूत करें। बता दें कि डल्लेवाल ने आमरण अनशन का एलान किया था, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement