राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: सरसों पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च

निर्धारित समयावधि में फसल पंजीयन कराने की अपील

19 मार्च 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: सरसों पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च – शासन के निर्देशानुसार भावांतर योजना के अंतर्गत सरसों फसल का ई-उपार्जन पोर्टल पर जिले की 88 सहकारी समितियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र, साइबर कैफे तथा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधकों, राजस्व विभाग के सभी पटवारियों, तहसीलदारों, समस्त पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि जिले में सरसों बोने वाले सभी किसानों को पंजीयन केंद्र तक ले जाकर उनका अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए।

कलेक्टर श्री नारायन एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने सरसों बोने वाले सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी फसल का पंजीयन अवश्य  कराएं।



आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements