छिंदवाड़ा: साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार में शहर वासियों ने जमकर की जैविक उत्पादों की खरीदी
23 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार में शहर वासियों ने जमकर की जैविक उत्पादों की खरीदी – किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिले में प्रारंभ किए गए साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाज़ार में आज शहरवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने जैविक सब्जियों, फलों एवं अन्य जैविक उत्पादों की जमकर खरीदी की। जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण अब शहरवासियों को इस साप्ताहिक हाट बाज़ार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
प्रत्येक सप्ताह लगभग चार से पाँच सौ उपभोक्ता इस हाट बाज़ार में पहुंचकर जैविक उत्पादों की खरीदी कर रहे हैं, जिनमें से लगभग तीन सौ उपभोक्ता नियमित रूप से हर सप्ताह उपस्थित रहते हैं। कई उपभोक्ता सुबह 10 बजे ही बाज़ार पहुंच जाते हैं, ताकि वे अपनी पसंद के अनुसार ताज़ी और उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियां एवं फल खरीद सकें। दोपहर लगभग 2 बजे तक अधिकांश उत्पादों की बिक्री हो चुकी थी।
शनिवार को उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह भी विभागीय अधिकारियों के साथ हाट बाज़ार पहुंचे और उन्होंने भी जैविक उत्पादों की खरीदी की। इससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों में उत्साह का माहौल देखा गया।
जैविक एवं प्राकृतिक सब्जियां और फल उपभोग करने वाले लोगों के बीच इस साप्ताहिक हाट बाजार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यह साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस पहल से जहां शहरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो रही है, वहीं स्थानीय किसानों को भी अपने जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

