छिंदवाड़ा: कृषि विभाग की टीम द्वारा प्राकृतिक खेती किया भ्रमण
15 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: कृषि विभाग की टीम द्वारा प्राकृतिक खेती किया भ्रमण – जिले के ग्राम मारई में आज उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कृषि एवं आत्मा परियोजना के मैदानी अमले के साथ महिला कृषक श्रीमती वंदना इंगले के खेत में आत्मा अंतर्गत चना रिज फरो फसल प्रदर्शन किस्म आर.वी.जी.- 204 एवं विभाग द्वारा प्रदाय नगद बीज वितरण के अंतर्गत गेहूं की किस्म डी.बी.डब्ल्यू.- 303 गेहूं फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया।
महिला कृषक श्रीमती वंदना इंगले के द्वारा बनाई जा रही केंचुए की खाद, पशु आहार अजोला एवं नेपियर घास को देखा एवं प्रेरणा स्व-सहायता समूह, संगम महिला मंडल की महिलाओं के कार्यों को देखा व कृषकों से चर्चा की गई। महिला समूह द्वारा प्राकृतिक/जैविक खाद (केंचुआ खाद) तैयार कर विक्रय का कार्य किया जा रहा हैं। अधिकारियों द्वारा समूहों की महिलाओं से चर्चा कर जैविक/प्राकृतिक उत्पादों को साप्ताहिक हाट बाजार में विक्रय के लिये चर्चा की गई, जिससे समूहों को और अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके।
भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्री धीरज ठाकुर, श्री दीपक चौरसिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती श्रद्धा डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिनेश डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री पंकज पराड़कर बीटीएम सुश्री ज्योति डेहरिया, एटीएम सुश्री पूनम डेहरिया, श्री नितेश गजभिये, श्री अंतराम चौरे, श्री सुनील भोयरकर एवं समूहों की महिलाये और कृषकगण उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

