राज्य कृषि समाचार (State News)

छतरपुर : प्रशिक्षण में कृषि योजनाओं एवं आधुनिक यंत्रों की जानकारी दी

20 मार्च 2026, छतरपुरछतरपुर : प्रशिक्षण में कृषि योजनाओं एवं आधुनिक यंत्रों की जानकारी दी – किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया के निर्देशन में कृषि शक्ति योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम अगरा विकासखंड बिजावर जिला छतरपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. रविश कुमार सिंह (अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बिजावर), संजना जैन (सहायक कृषि यंत्री), कौशल पटेल (कृषि विस्तार अधिकारी, सटई) एवं अभिषेक जैन (उपयंत्री) सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 डॉ. रविश कुमार सिंह ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने फार्मर आईडी के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों को इससे मिलने वाले लाभों से अवगत कराया। साथ ही मृदा परीक्षण के लिए मिट्टी का नमूना लेने की विधि एवं उसकी निःशुल्क जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने भावांतर योजना, नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव तथा नरवाई प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में भी कृषकों को अवगत कराया गया।  संजना जैन, सहायक कृषि यंत्री द्वारा खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, रीपर कम बाइंडर जैसे कृषि यंत्रों पर लगभग 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत कम कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements