Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चाप कटर बना किसानों के लिए वरदान, अब मिनटों में तैयार हो जाता है चारा; पशुपालन हुआ पहले से आसान

24 जून 2026, जयपुर: चाप कटर बना किसानों के लिए वरदान, अब मिनटों में तैयार हो जाता है चारा; पशुपालन हुआ पहले से आसान – राजस्थान में किसानों और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 प्रभावी साबित हो रहा है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बाघलों का खेड़ा निवासी कंकू बाई पत्नी भेरू लाल सालवी को कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकैनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत अनुदानित चाप कटर उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके पशुपालन कार्य में काफी सुविधा आई है।

पहले कंकू बाई को हाथ से चारा काटने में कई घंटे लग जाते थे और शारीरिक परेशानी भी होती थी। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और अनुदान पर चाप कटर प्राप्त किया।

अब चाप कटर से कम समय में चारा तैयार हो जाता है, जिससे उनकी मेहनत कम हुई और पशुपालन कार्य में सुविधा मिली। कंकू बाई ने योजना के लाभ के लिए कृषि विभाग एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें