राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में “भारत विस्तार” पोर्टल का हुआ भव्य शुभारंभ, एआई तकनीक से सशक्त होंगे किसान

18 फरवरी 2026, जयपुरराजस्थान में “भारत विस्तार” पोर्टल का हुआ भव्य शुभारंभ, एआई तकनीक से सशक्त होंगे किसान – राजस्थान में राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी पहल “भारत विस्तार” पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  भागीरथ चौधरी एवं प्रदेश के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डिजिटल माध्यम से इस सेवा को राष्ट्र को समर्पित किया।

“भारत विस्तार” कृषि क्षेत्र के लिए एक बहुभाषी, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है। यह प्रणाली एग्रीस्टैक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), भारतीय मौसम विभाग (IMD) और विभिन्न मंडी मूल्यों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करती है।

प्रमुख लाभ

इसके माध्यम से किसानों को परामर्श सेवाएं, मंडी भाव, कृषि ऋण, फसल बीमा तथा सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और जोखिम कम होगा।

कैसे उठाएं लाभ

किसान इस सुविधा का लाभ मोबाइल ऐप के माध्यम से या हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके ले सकते हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले में उत्साहजनक सहभागिता। डॉ. शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन के सानिध्य में इस कार्यक्रम का जिले भर में वेबकास्टिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में कृषि विभाग के 204 अधिकारियों-कार्मिकों तथा जिले के 3255 प्रगतिशील कृषकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि “भारत विस्तार” जैसी एआई आधारित प्रणाली किसानों और विभाग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा किसानों को घर बैठे विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements