बैतूल: प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी: संभागायुक्त श्री तिवारी
09 अप्रैल 2026, बैतूल: बैतूल: प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी: संभागायुक्त श्री तिवारी – संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने गत दिनों जिले के मुलताई क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर गेहूं, गोभी, चना, टमाटर सहित अन्य फसलों में हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, एसडीएम श्री राजीव कहार, उप संचालक कृषि श्री आनंद कुमार बड़ोनिया एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त श्री तिवारी ने ग्राम सेमझिरा, जमबाड़ी एवं धारणी का दौरा कर खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गठित सर्वे दलों द्वारा सूक्ष्मता से सर्वे कार्य किया जा रहा है, जो शीघ्र पूर्ण होगा। प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
संभागायुक्त ने मौके पर उपस्थित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि किसानों की फसल क्षति का समय पर पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा बीमा दावा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में कोई भी प्रभावित किसान न छूटे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

