बड़वानी: चना उपार्जन 30 मार्च से प्रारम्भ होगा
29 मार्च 2026, बड़वानी: बड़वानी: चना उपार्जन 30 मार्च से प्रारम्भ होगा – भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत विपणन वर्ष 2026-27 में चना फसल की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 5875/- प्रति क्विं. पर उपार्जन के लिए कृषि उपज मंडी परिसर सेंधवा में सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्या. सेंधवा एवं कृषि उपज मंडी परिसर अंजड़ में खांडेराव मार्केटिंग सहकारी संस्था ठीकरी पर 30 मार्च से 28 मई तक खरीदी की जावेगी।
उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार चना उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की जाना आवश्यक होगा। जिन किसानों द्वारा चना उपज का उपार्जन किया जाना है, वे निर्धारित अवधि में उपार्जन केन्द्र से संपर्क कर स्लॉट बुकिंग कर ही चना फसल का उपार्जन कर सकेंगे। कृषक द्वारा स्वयं के मोबाइल /एमपी ऑनलाइन/सीएससी/ग्राम पंचायत लोक सेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन अवधि के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 07 कार्य दिवस होगी। अतः चना उपार्जन पंजीकृत/सत्यापित कृषकों से अपील की जाती है कि निर्धारित उपार्जन अवधि में स्लॉट बुकिंग कर चना उपार्जन करें ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

