देवास में नरवाई प्रबंधन हेतु जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
11 अप्रैल 2026, देवास: देवास में नरवाई प्रबंधन हेतु जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी – जिले में फसल अवशेष नरवाई जलने की बढ़ती समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए किसानों में जागरूकता लाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत दिनों अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी ने नरवाई रोकथाम जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि यह रथ जिले में विभिन्न विकासखण्डों एवं ग्रामों में भ्रमण कर किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है मिट्टी की उर्वरता में कमी आती है तथा भूमि के उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। जिससे कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जैसे कि फसल अवशेषों को खेत में ही मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करना, तथा आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे सुपर सीडर, मल्चर, बेलर, रोटावेटर एवं स्ट्रॉ रीपर का उपयोग करना, साथ ही, शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर नरवाई प्रबंधन को अपनाएं। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित करना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। यह पहल जिले में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

