फसल बीमा के प्रति जागरूकता अभियान तेज
05 अगस्त 2026, बालाघाट (कृषक जगत) : फसल बीमा के प्रति जागरूकता अभियान तेज – किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई कर उनकी आय को सुरक्षित करना है। “छोटा सा प्रीमियम, बड़ी सुरक्षा” के संदेश के साथ किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से प्रचार रथ रवाना किया।रथ को कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय, फसल बीमा प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे। रथ जिले के सभी विकासखंडों में जाकर फसल बीमा के प्रति जागरूकता अभियान में सहायक रहेगा। जिले के विभिन्न अधिसूचित हल्कों का भ्रमण करते हुए ऋणी और अऋणी कृषकों के अधिसूचित फसलों में पंजीयन करवाने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करेंगे, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत ,मौसम खरीफ 2026 में कृषकों के पंजीयन हेतु यह ” फसल बीमा प्रचार वाहन” जिले के अधिसूचित हल्कों का भ्रमण करेगा तथा सभी अधिसूचित फसलों का बीमा किया जाएगा जिससे फसलों में अल नीनो जैसे प्राकृतिक आपदा में होने वाले नुकसान से कृषक को आर्थिक मुआवजा दिलवाया जा सके. खरीफ फसलों के बीमा की 17 अगस्त आख़री तारीख निश्चित की गई है
योजना के अनुसार सिंचित धान के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 48,300 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर किसान को मात्र 2 प्रतिशत अर्थात 966 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा। वहीं वर्षा आधारित धान के लिए प्रति हेक्टेयर 38,000 रुपये की बीमित राशि पर किसान का प्रीमियम केवल 760 रुपये प्रति हेक्टेयर होगा।
ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक अथवा पैक्स के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। वहीं गैर-ऋणी किसानों को बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा/बी-1/पटवारी प्रतिवेदन) तथा आवश्यक होने पर स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।
किसान अपने निकटतम कृषि विभाग, कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक, पैक्स अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

