वनस्पतियों को लेकर ज्योतिषियों का मंथन, पत्रकार अक्षय को मिला नारद सम्मान
10 फरवरी 2026, उज्जैन: वनस्पतियों को लेकर ज्योतिषियों का मंथन, पत्रकार अक्षय को मिला नारद सम्मान – देवास रोड स्थित एक निजी होटल में देश भर के ज्योतिषियों का समागम हुआ। इसमें मौजूद ज्योतिषियों ने ज्योतिष शास्त्र और वनस्पतियों के संबंध में मंथन कर निर्णय लिए। इस दौरान अतिथियों ने पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पत्रकार शीतल कुमार कुमार अक्षय को नारद मुनि सम्मान से सम्मानित भी किया।
संयोजक अंकित दुबे ने बताया कि भव्य द्वितीय ज्योतिष परिचय समागम में देश विदेश के सभी मूर्धन्य विद्वान उपस्थित हुए । अध्यक्षता डॉक्टर मुकेश शास्त्री ने की । आयोजन में पाणिनि विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग अध्यक्ष उपेंद्र भार्गव विशेष रूप से सम्मिलित हुए साथ ही म.प्र शासन कुश्ती महासंघ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ,बड़नगर तहसीलदार रुपाली जी ,पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के महंत श्री महावीर नाथ जी, सेलिब्रिटी एस्ट्रो स्वाति पांडे, एक्ट्रेस माधवी लावरे,मॉडल स्नेहा पाटीदार, डॉ प्रदीप पंड्या,कृपाराम उपाध्याय,राजकुमार अग्रवाल,पंकज शर्मा पाटन वाले गुरु,राम किशोर वैदिक,दिलीप राजपाल, प्रियंका चौबे,सीता शर्मा,रेखा मेहता,रचना परमार नारायण वैष्णव,गौरव गुप्ता,गौरव अग्रवाल,अनुषा नैनवा, डॉ राहुल नागर,अरविंद शास्त्री, लक्षिता आदि ने भी विचार मंथन किया। संयोजन राहुल भारद्वाज का रहा तथा संचालन आचार्य गिरीश व्यास ने किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


