अशोकनगर: उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
18 मार्च 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार का आयोजन ग्राम जलालपुर तूमैन विकासखंड अशोकनगर में किया गया। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी किसानों दी गई। कार्यशाला में विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहायक संचालक उद्यान श्री.गिरवाल एवं कृषि विज्ञान केंद्र अशोकनगर के वैज्ञानिक डॉ बी. एस. गुप्ता के द्वारा फूलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को पॉली हाउस व शेडनेट हाउस में गुलाब की खेती व मधुमक्खी पालन करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुनील दोहरे के द्वारा नरवाई न जलाने हेतु कृषकों जानकारी दी और कृषि यंत्रों का उपयोग करने की सलाह दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

