Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग में 157 सहायक कृषि अधिकारियों की नियुक्ति, किसानों को मिलेगा बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन

25 जून 2026, जयपुर: कृषि विभाग में 157 सहायक कृषि अधिकारियों की नियुक्ति, किसानों को मिलेगा बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन – राजस्थान सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं किसानों को बेहतर कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी  सीधी भर्ती के तहत 157 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई है।

इन 157 में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 142 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 15 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन नवचयनित अभ्यर्थियों को सहायक कृषि अधिकारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त किया गया है।

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के मन्तव्य के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर और किसान कल्याण के लिए भर्ती महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में कृषि पर्यवेक्षक— 2026 के 1100 पद, सहायक कृषि अभियंता— 2026 के 281, सहायक कृषि अधिकार— 2024 के 125, सांख्यिकी अधिकारी— 2025 के 15, कृषि अनुसंधान अधिकारी— 2024 के 25, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी के 73, और प्रयोगशाला सहायक— 2026 के 32 पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इन्हें जल्द ही पूरा कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन नियुक्तियों से प्रदेश में कृषि विस्तार सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। ये अधिकारी किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक प्रबंधन, फसल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण तथा विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इससे किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन समय पर उपलब्ध होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture