यूपी के किसानों को फिर एक सौगात, पशु औषधि केंद्र होंगे स्थापित
06 फरवरी 2026, भोपाल: यूपी के किसानों को फिर एक सौगात, पशु औषधि केंद्र होंगे स्थापित – यूपी के किसानों को वहां की सरकार फिर एक सौगात दी है और ये सौगात होगी पशु औषधि केंद्र की . जी हां ! जिस तरह से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों का संचालन होता है और इन केंद्रों पर सस्ती दवाइयां मिलती है उसी तरह पशु औषधि केन्द्रों पर भी बाजारों से सस्ती औषधि मिलेगी.
लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए न्यूनतम 120 वर्ग फुट स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
आवेदन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशु औषधि केंद्र स्थापित करने के इच्छुक आवेदकों को 5,000 रुपये शुल्क अदा करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन होगी, इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी http://pashuaushadhi. dahd.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
सस्ती दवाएं
डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र एवं सहकारी समितियों से जुड़े योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी. यह योजना भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) के अंतर्गत संचालित की जाएगी. उन्होंने बताया कि पशु औषधि केन्द्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पशुपालन को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

