राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले के बघोली में कृषि कार्यशाला आयोजित

09 फरवरी 2026, बैतूलबैतूल जिले के बघोली में कृषि कार्यशाला आयोजित – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर  बैतूल विकासखंड की ग्राम पंचायत बघोली में गुरुवार को किसान रथ के माध्यम से किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपसंचालक कृषि बैतूल डॉ. आनंद बड़ोनिया ने किसानों को ई-टोकन प्रणाली की जानकारी देते हुए नरवाई प्रबंधन के लिए उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्रों स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर कम बाइंडर के उपयोग एवं लाभ बताए। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों, मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, स्प्रिंकलर एंड ड्रिप जैसी सब्सिडाइज्ड इरिगेशन योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही चना एवं गेहूं की फसल में लगने वाली प्रमुख बीमारियों और उनके प्रबंधन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

सहायक कृषि यंत्री डॉ.प्रमोद  मीणा ने ई-कृषि यंत्र पोर्टल के माध्यम से कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राकृतिक खेती अपनाने के फायदे बताते हुए रासायनिक लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्षा डांगे, जनपद सदस्य श्रीमती अनीता डांगे, सहायक संचालक श्री दीपक कुमार सरयाम, कृषि विस्तार अधिकारी नयन अंबुलकर, दिनेश चौहान, पशुपालन विभाग से सरिता उइके सहित बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement