जबलपुर में कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह संपन्न
किसानों के उत्थान में युवाओं की भूमिका आवश्यक – राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जबलपुर
02 फरवरी 2026, जबलपुर: जबलपुर में कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह संपन्न – किसान सेवा संगठन: युवा विंग किसान सेवा सेना के सप्तम स्थापना दिवस के अवसर पर भंवरताल जबलपुर स्थित कला वीथिका सभागार में गत दिनों कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर जबलपुर , विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह,वरिष्ठ वैज्ञानिक,अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन , प्रभारी प्रजनक बीज उत्पादन , जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि , जबलपुर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एसपी गौतम , पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विवि , जबलपुर , पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , नई दिल्ली ,पूर्व अध्यक्ष मप्र लोकसेवा आयोग, लोकपाल मप्र मेडि. साइंस यूनिवर्सिटी थे।
कलेक्टर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर नवाचार एवं जैविक खेती तथा पराली प्रबंधन में नवयुवक किसानों की भूमिका अब आवश्यक होगी। इस हेतु इस संगठन की महती आवश्यकता है। डॉ गौतम ने किसानों को जैविक खेती से जुड़कर अपनी समृद्धि की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ संजय कुमार ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने हेतु उच्च गुणवत्ता के बीजों का चयन के साथ वैज्ञानिक विधि से खेती करने के गुर बताए। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एस के निगम ने खाद वितरण की नई योजना ई टोकन के सफल संचालन में जबलपुर जिले के किसानों के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया कार्यक्रम के आरम्भ में भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के के अग्रवाल ने कलेक्टर का स्वागत कर कृषि विभाग द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों एवं शासकीय योजनाओं को गति देने हेतु युवाओं का आह्वान एवं प्रोत्साहन किया।
इसी क्रम में जबलपुर जिले में जैविक खेती एवं खेती में नवाचार में उत्कृष्ट कार्य हेतु कैलाश यादव, सुश्री अर्चना सोनी, पंचम हल्दकार, रामदीन पटेल, सपना काछी, अंशु माला धगट को कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल,श्रीफल, पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त उपसंचालक (कृषि) श्री के एल कोष्ठा द्वारा पारंपरिक खेती पर लिखित पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री जे आर गायकवाड़ , रूपेंद्र पटेल, सुभाष चंद्रा, सहायक संचालक (कृषि) रवि आम्रवंशी, विवेक पटेल, विनय ठाकुर, अर्चना सोनी, अंचल गुप्ता (बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र), सेवा निवृत्त उपसंचालक उद्यान सुनील राय, विकास खंडेलवाल आदि ने संबोधित करते हुए कृषकों को संगठित होकर अपने हितों व हकों की रक्षा तथा खेती में नवाचार करते हुए अपनी समृद्धि का रास्ता खोलने की बात कही।
इस अवसर पर किसान सेवा संगठन के मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सोनी (मझौली), अंकित पटेल (सिहोरा) सुरेश पटेल (पनागर) मुकेश ठाकुर ((कुंडम), जितेंद्र पटेल (बरगी), रामदीन पटेल (पाटन), महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्ष सपना काछी (बरगी), अर्चना सोनी (पनागर) सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में भारत कृषक समाज के सर्वश्री प्रमोद मरवाहा, सुशील जैन, रामगोपाल पटेल, रमेश नवेरिया, डॉ प्रकाश दुबे, सी एल शर्मा, गोकुल पटेल, अविनाश राय, व्ही के पंड्या, उमाशंकर पटेल, रामेश्वर अवस्थी, हरनारायण ठाकुर, राजू झारिया, किसान सेवा संगठन से महेंद्र पटेल, श्रीकांत महेरे, मनोज पटेल, जयप्रकाश पटेल, मदन पटेल आदि सहित जबलपुर जिले की सभी तहसीलों से कृषक प्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किसान सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र देसी एवं आभार प्रदर्शन संरक्षक श्री रामकिशन पटेल ने किया I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


