IGKV में B.Sc. कृषि एडमिशन के लिए अलॉटमेंट जारी: 22 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच; 24 अगस्त तक स्पॉट काउंसलिंग का मौका
20 अगस्त 2026, रायपुर: IGKV में B.Sc. कृषि एडमिशन के लिए अलॉटमेंट जारी: 22 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच; 24 अगस्त तक स्पॉट काउंसलिंग का मौका – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के अंतर्गत संचालित शासकीय और निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के B.Sc. कृषि (ऑनर्स) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सीट और कॉलेज अलॉट कर दिया गया है। यह अलॉटमेंट PAT परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 20 से 22 अगस्त 2026 तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक की जाएगी। अलॉट की गई सीट को सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
सीट पसंद नहीं तो आगे की काउंसलिंग में ले सकते हैं हिस्सा
सीट अलॉट होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारण से अपनी सीट सुरक्षित नहीं कर पाता और आगे होने वाली काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है, तो उसे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अभी तक कोई सीट अलॉट नहीं हुई है, वे भी स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीट नहीं चाहिए तो 24 अगस्त तक रद्द कर सकेंगे
अगर कोई अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के बाद उसे रद्द करना चाहता है और आगे की किसी भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहता, तो वह 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक अपनी सीट रद्द कर सकता है। अलॉट की गई और खाली सीटों की जानकारी 25 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी दिन स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्पॉट काउंसलिंग
स्पॉट काउंसलिंग के लिए सीट और कॉलेज का अलॉटमेंट 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। वहीं, कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए सीट और कॉलेज अलॉटमेंट, दस्तावेजों की जांच और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 को कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगी।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
काउंसलिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित नियम, तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट igkv.ac.in पर देख सकते हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले शासकीय और निजी कृषि महाविद्यालयों में B.Sc. कृषि (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

