राज्य कृषि समाचार (State News)

सभी एसडीएम मूंग उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें – कलेक्टर नर्मदापुरम

08 जुलाई 2026, नर्मदापुरम: सभी एसडीएम मूंग उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें – कलेक्टर नर्मदापुरम – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने  समय अवधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि सभी मूंग उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ तौल कांटा, सर्वेयर, बारदाने (बोरे) एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 कलेक्टर ने  जिले के सभी पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को बीमा कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल क्षति की स्थिति में किसी भी किसान का बीमा दावा तकनीकी अथवा अन्य कारणों से निरस्त न हो तथा सभी पात्र किसानों को समय पर बीमा लाभ प्राप्त हो।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture