आगर मालवा: गेहूं उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
20 मार्च 2026, आगर मालवा: आगर मालवा: गेहूं उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति – समर्थन मूल्य पर रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में गेहूं उपार्जन कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जाएगी। उपार्जन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं संचालन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न तहसीलों के उपार्जन केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में आगर, बडौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत संचालित उपार्जन केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने, किसानों के पंजीयन एवं उपज तौल प्रक्रिया की निगरानी करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी प्रकार की समस्या या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

