राज्य कृषि समाचार (State News)

खेतों की तारबंदी के बाद फसलें हुई सुरक्षित! किसान दुर्गालाल को मिली तारबंदी योजना में 40 हजार रुपए की सब्सिडी 

06 फरवरी 2026, जयपुर: खेतों की तारबंदी के बाद फसलें हुई सुरक्षित! किसान दुर्गालाल को मिली तारबंदी योजना में 40 हजार रुपए की सब्सिडी – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को राहत मिल रही है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण खुश हैं। कृषि विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को काफी लाभ मिला है।

लाडपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत काल्याखेड़ी में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसान दुर्गालाल जी के चेहरे पर खुशी थी। दुर्गालाल जी  को राज्य सरकार की तारबंदी योजना के तहत अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने पर 40 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली है। तारबंदी योजना में अनुदान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। दुर्गालाल जी को पहले फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेतों की सुरक्षा करनी पड़ती थी या खुद के पैसे खर्च कर रखवाली करवानी पड़ती थी।

दुर्गालाल जी एवं उनकी पत्नी मानकंवर दोनों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और तारबंदी योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेतों के चारों ओर तारबंदी का कार्य करवाया। तारबंदी का कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली।

खेत की तारबंदी होने के बाद दुर्गलाल जी को अब आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने और खेतों की रखवाली की चिंता  नहीं करनी पड़ती उनकी फसल सुरक्षित हो गई है। उन्होंने तारबंदी योजना में अनुदान के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। दुर्गालाल जी को पिछले वर्ष राज्य सरकार की एक अन्य योजना रोटावेटर का भी लाभ मिल चुका है। उनके खेतों में अब पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, पराली से खाद बनाने में भी समस्या नहीं आती। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements