पराली जलाने पर प्रशासन सख्त: पनहेटी-कलोरा में किसानों पर कार्रवाई, प्रकरण तैयार
01 अप्रैल 2026, भोपाल: पराली जलाने पर प्रशासन सख्त: पनहेटी-कलोरा में किसानों पर कार्रवाई, प्रकरण तैयार – मध्यप्रदेश के गुना जिले में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बमोरी के ग्राम पंचायत पनहेटी एवं कलोरा में पराली जलाने के मामलों में विभिन्न किसानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कुछ किसानों द्वारा फसलों की पराली जलाई गई, जिसके बाद संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। इनमें कृषक मांगीलाल पुत्र जैसा बंजारा, रामदयाल सहरिया पुत्र घसिया सहरिया, जगदीश धाकड़ सहित अन्य किसानों के प्रकरण तैयार किए गए हैं।
पराली जलाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इससे वायु प्रदूषण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक ओर किसानों को जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं और इसके वैकल्पिक उपयोग अपनाएं, अन्यथा नियमों के तहत अर्थदंड सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

