किसान जागरूकता के लिए पांढुर्ना में निकाली मोटरसाइकिल रैली
31 जनवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): किसान जागरूकता के लिए पांढुर्ना में निकाली मोटरसाइकिल रैली – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 की व्यापक जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को पांढुर्ना जिले में एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर तीन शेर चौक, तार बाजार, शाह पेट्रोल पंप, बस स्टैंड होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में लगभग 150 किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से किसान कल्याण वर्ष 2026 के प्रति व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया गया।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पांढुर्ना द्वारा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस मोटरसाइकिल रैली में एसडीएम पांढुर्ना श्रीमती अलका एक्का, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती अर्चना डोंगरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, श्री योगेश भलावी, श्री किशोर डिगरसे , श्री सुनील गजभिए ,किसान श्री रोशन कलम्बे, श्री नीलेश कलसकर , श्री प्रकाश देशमुख , श्री उमेश खोड़े सहित जिले के अन्य प्रगतिशील किसान तथा कृषि, राजस्व, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती एक्का ने कहा कि वर्ष 2026 को मप्र में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ किसानों को जैविक खेती एवं उन्नत कृषि के नवाचार अपनाने एवं जागरूक करने के लिए यह मोटरसाइकिल रैली निकाली गई है। कुछ दिन पूर्व कृषि रथ भी चलाया गया था। किसान कल्याण वर्ष में साल भर किसानों के हित में कई कार्यक्रम और कार्यशालाएं होंगी , जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी जाएगी। वहीं एसडीओ कृषि श्रीमती डोंगरे ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है , जिसमें कृषकों के हित में पूरे वर्ष कार्यक्रम होंगे। कृषि को लाभ का धंधा बनाने एवं किसानों द्वारा उन्नत तकनीक अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


