दतिया में गेहूं उपार्जन संबंधी बैठक आयोजित
03 फरवरी 2026, दतिया: दतिया में गेहूं उपार्जन संबंधी बैठक आयोजित – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु केन्द्रों का निर्धारण करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न केन्द्रों का चयन एवं व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने बैठक की शुरुआत में बताया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये की वृद्धि दर्शाता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण करना था, ताकि किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीयन प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने निर्देश दिए कि प्रत्येक सहकारी समितियों को पंजीयन केन्द्र बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं खरीदी जिले के वेयर हाउसों में हो यह सुनिश्चित किया जाये। जिससे किसान अपने नजदीकी वेयर हाउस में स्थापित उपार्जन केन्द्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकें। उन्होंने जिन ऑपरेटरों में पूर्व शिकायतें पाई गई उनसे खरीदी केन्द्रों पर कार्य न करवाने के निर्देश दिए। साथ ही गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही एवं एफआईआर कराने की चेतावनी दी।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सनद शुक्ला, उपसंचालक कृषि श्री राजीव वशिष्ट, जिला प्रबंधक वेयर हाउस, प्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक, सहायक आयुक्त सहकारिता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


