रायसेन में अप्रैल में आयोजित होगा वृहद स्तरीय कृषि महोत्सव
24 मार्च 2026, रायसेन: रायसेन में अप्रैल में आयोजित होगा वृहद स्तरीय कृषि महोत्सव – रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आगामी अप्रैल माह में 11, 12 तथा 13 अप्रैल को वृहद स्तरीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी द्वारा गुरुवार को दशहरा मैदान पहुंचकर कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन हेतु तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
श्री सोलंकी ने दशहरा मैदान में भ्रमण कर मंच स्थल, बैठक व्यवस्था, स्टॉल लगाए जाने हेतु स्थल, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन-निर्गमन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

