राजगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित
29 जनवरी 2026, राजगढ़: राजगढ़ में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया के निर्धारणजारी किया गया है। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा अध्यक्ष रहेंगे।
साथ ही समिति में अपर कलेक्टर, जिला लीड बैंक अधिकारी (एलडीएम), उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारी संस्थाएं, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, अधीक्षक भू-अभिलेख, जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड), जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, मंडी सचिव कृषि उपज मंडी समिति, नापतौल निरीक्षक सदस्य रहेंगे तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य/सचिव के रूप में शामिल किया गया है। गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा समिति पंजीयन/उपार्जन से संबंधित विवादों का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

