राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में 80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 16,217 करोड़ का भुगतान

03 जनवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में 80 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 16,217 करोड़ का भुगतान – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 80.55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.33 लाख किसानों को लगभग 16,217 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 
    
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 55 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 02 जनवरी को 44 हजार  किसानों से 1.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 23 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 55,440 हजार टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये लगभग 7 हजार 608 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इस साल राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री की 4 नई सौगातें

Advertisements
Advertisement5
Advertisement