राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर में सब्जी उत्पादन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

18 फरवरी 2026, श्योपुर: श्योपुर में सब्जी उत्पादन पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) श्योपुर व एनआरएलएम के सहयोग से 06 दिवसीय सब्जी उत्पादन, नर्सरी व बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी श्योपुर में किया गया। जिसमें 26 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण डीएसटी सर्टिफाईड श्री रामनरेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी निदेशक श्री गोडफ मार्टिन लकरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय ऋण संबंधित योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गई व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि वह किस प्रकार आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका को विकसित कर सकते है। साथ ही समय समय पर डीपीएम एनआरएलएम श्री एसके मुदगल व डीएम स्कील श्री प्रमोद कुमार राय द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समापन अवसर पर श्री पंकज कानवा, श्री दीपक शर्मा, श्री लेखराज सिंह व श्री ब्रजेश गौड़ तथा आरसेटी श्योपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements