राज्य कृषि समाचार (State News)

5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन

28 सितम्बर 2024, उज्जैन: 5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन – कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से उनके खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के अनुभव और प्रसंस्करण करने वाले उत्पादों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, नमकीन प्रोडक्ट्स, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, मसाला प्रोडक्ट्स, आचार प्रोडक्ट्स, राइस बेस्ड प्रोडक्ट्स आदि के प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए प्राप्त 45 आवेदनों का अनुमोदन किया गया जिसकी परियोजना लागत लगभग 5.21 करोड़ हैं।  बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लाभार्थी श्री अशोक जोशी द्वारा तराना के  में स्थापित नमकीन ईकाई,   रतन सिंह अंजना द्वारा महिदपुर में स्थापित जैविक गुड इकाई तथा   दीपक बैरागी द्वारा खाचरोद में स्थापित नमकीन इकाई के उत्पादों का अवलोकन किया और निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग और बेहतर करने की बात कहीं।    बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी एस कनेल, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक , एसडीएम श्री बैरागी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और आवेदक उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement