राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले के 39 प्रगतिशील कृषक राज्य के अन्दर भ्रमण के लिए हुए रवाना

25 मार्च 2026, धारधार जिले के 39 प्रगतिशील कृषक राज्य के अन्दर भ्रमण के लिए हुए रवाना – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत जिला कलेक्टर के निर्देशन में धार जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 39 प्रगतिशील कृषकों का राज्य के अन्दर भ्रमण में कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीक का अवलोकन करने 23 मार्च 026 को प्रस्थान हुआ। उक्त कृषकों के दलों को विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, द्वारा कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 कृषकों का दल राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इंदौर का अवलोकन एवं वैज्ञानिकों से परिचर्चा,  क्षेत्रीय  गेहूं अनुसंधान केन्द्र इन्दौर, कृषि महाविद्यालय इंदौर, कृषि महाविद्यालय खण्डवा का अवलोकन करने के बाद कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन प्रक्षेत्र भ्रमण तथा कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र सत्राटी खरगोन का अवलोकन कर  वैज्ञानिकों  से परिचर्चा  करेंगे । उक्त भ्रमण दल  की  वापसी 27 मार्च 2026 को होगी।

भ्रमण दल के साथ नोडल अधिकारी श्री प्रेम चौहान ब्लाक  तकनीकी  प्रबंधक विकास खण्ड धार, श्री अमित चौहान ब्लाक  तकनीकी  प्रबंधक विकासखंड उमरबन, श्री  माधव  मुवेल ब्लाक  तकनीकी  प्रबंधक विकासखंड निसरपुर दल के साथ उपस्थित रहेगे। प्रस्थान के समय परियोजना संचालक आत्मा श्री त्रिलोकचंद छावनिया, उप संचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया एवं जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements