Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रायपुर में मेगा फूड पार्क का वर्चुअल शुभारंभ

3 जून 2021, नई दिल्ली,। रायपुर में मेगा फूड पार्क का वर्चुअल शुभारंभ – केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग , कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामेश्‍वर तेली की उपस्थिति में, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इंडस बेस्‍ट मेगा फूड पार्क (रायपुर) का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस पार्क से छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लोगों को भी फायदा होगा। इससे 5 हजारव्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और लगभग 25 हजारकिसानों को लाभ होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि कृषि की अर्थव्यवस्था प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिंदुस्तान की बहुत बड़ी ताकत रही है, जिसे और मजबूती देने के लिए राज्यों के साथ मिलकर केंद्र सरकार पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। किसानों की फसल बेहतर हो, उत्पादकता बढ़े, प्रोसेसिंग व भंडारण सहित अन्य सभी सुविधाएं तथा अपनी उपज के वाजिब दाम उन्हें मिल सकें, इस दृष्टि से एक अभियान के रूप में काम करना निश्चित रूप से आवश्यक था और अब यह फलीभूत हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि राज्यों में 41 मेगा फूड पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 22 मेगा फूड पार्क चालू हो चुके हैं और आज रायपुर में 23वें पार्क का शुभारंभ हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हरेक विकासखंड में कम से कम एक फूड पार्क की स्थापना का राज्य सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज को संग्रहित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। कृषि उपज के संबंध में निजी क्षेत्र ने भी संभावनाओं को परखा है, जिन्हें सभी सुविधाएं सरकार देगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्‍य मंत्री श्री तेली ने कहा कि मेगा फूड पार्क में विकसित अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा व प्रसंस्करण सुविधाओं से न केवल कृषि उत्पादों की बर्बादी कम होगी, बल्कि मूल्यवर्धन भी सुनिश्चित होगा।

छत्‍तीसगढ़के वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रीश्री कवासी लखमा, क्षेत्रीय सांसद श्री सुनील सोनी व बलौदा बाजार क्षेत्रके विधायकश्री प्रमोद शर्मा ने भी संबोधित किया। इंडस बेस्‍ट मेगा फूड पार्क के चेयरमैन कैप्टन रूद्र सेन संधु ने स्‍वागत भाषण दिया। निदेशक मेजर श्री सत्यपाल संधु ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार डा. हिमांशु द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सचिव श्रीमती पुष्‍पा सुब्रमण्‍यम सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।