राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

फर्टिलाइजर व कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने निजी क्षेत्र भी सरकार के साथ जुड़ें – श्री तोमर

  • फिक्की का 11वा एग्रोकेमिकल्स कान्क्लेव

24 जून 2022, नईदिल्लीफर्टिलाइजर व कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने निजी क्षेत्र भी सरकार के साथ जुड़ें – श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि खेती में फर्टिलाइजर और कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने के लिए निजी क्षेत्र को भी सरकार के साथ जुड़ना चाहिए। श्री तोमर ने यह बात भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित 11वें ग्रोकेमिकल्स कान्क्लेव को सोलन (हिमाचल प्रदेश) से वर्चुअल संबोधित करते हुए कही।  

श्री तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है। “कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए मुनाफा बहुत जरूरी है। उत्पादन में वृद्धि भी बहुत आवश्यक है। देश में दलहन और तिलहन की दृष्टि से अच्छा काम चल रहा है। यह भी जरूरी है कृषि के क्षेत्र में मुनाफा बढ़े तथा फसलोपरांत किसानों को होने वाला नुकसान न्यूनतम हो जिसके लिए कदम उठाने की जरूरत हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही सरकार चाहती है कि किसान तकनीक का उपयोग कर महंगी फसलों पर जा सके। फसलों के त्पादन में एकरूपता  सके .

श्री तोमर ने कहा कि  उद्यानिकी को भी और बढ़ाना चाहिए ताकि हर दृष्टि से हम आत्मनिर्भर बन सके। “खाद्यान की दृष्टि से हमारा देश बहुत अच्छी स्थिति में हैं। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए हमें  कृषि की दृष्टि से विकसित अन्य देशों की ओर भी देखना होगा .

श्री तोमर ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने फिक्की जैसे संगठनों से कृषि विकास के लिए मिलकर काम करने की अपेक्षा की।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर:नैनो यूरिया के उपयोग से कृषि एवं पर्यावरण को फायदा

Advertisements
Advertisement
Advertisement