मंडी रेट (Mandi Rate)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

 मंडियों में मटर की आवक शुरू, महाराष्ट्र में ₹16,500/ क्विंटल मिला किसानों को भाव; जानें 3 अन्य राज्यों का हाल

01 नवंबर 2025, नई दिल्ली: मंडियों में मटर की आवक शुरू, महाराष्ट्र में ₹16,500/ क्विंटल मिला किसानों को भाव; जानें 3 अन्य राज्यों का हाल – देश के कुछ मंडियों में गीली मटर की आवक शुरू हो गई है। agmarknet के मुताबिक, 1 नंवबर को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र की मंडियों में आज कुल 4.5 टन मटर की आवक दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश में 2 टन मटर आवक के साथ किसानों को औसतन ₹14,851 प्रति क्विंटल का भाव मिला। वहीं हरियाणा में 2 टन आवक के दौरान भाव ₹8,464 प्रति क्विंटल के करीब रहा। महाराष्ट्र के पुणे (मोशी) मंडी में आवक 0.5 टन रही, लेकिन यहां किसानों को उच्चतम भाव ₹16,500 प्रति क्विंटल तक प्राप्त हुए।https://www.krishakjagat.org/national-news/nabard-and-ceew-join-hands-to-promote-climate-resilient-farming-and-sustainable-livelihoods-in-rural-india/

यहां हम तीनों राज्यों की मंडियों के न्यूनतम भाव, अधिकतम भाव और आवक के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। नीचे देखें तीनों राज्यों के मंडी रेट्स की पूरी सूची। 

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की विभिन्न मंडियों में कुल 2 टन की आवक दर्ज की गई। राज्य में किसानों को औसतन ₹14,851 प्रति क्विंटल का भाव मिला।
कांगड़ा (बैजनाथ) और कांगड़ा (जैसिंहपुर) मंडियों में मटर (Peas Wet) और अन्य किस्मों के भाव ₹15,000 से ₹16,000 के बीच रहे। पालमपुर में रेट ₹14,000 से ₹15,000 तक और शिमला-किन्नौर (रामपुर) में ₹8,000 से ₹12,000 के बीच रहे।

हिमाचल प्रदेश की मटर मंडियों के रेट: 

मंडी का नामआवक (टन)न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)
कांगड़ा (बैजनाथ)2150001600015500
कांगड़ा (जैसिंहपुर)0.02150001600015500
पालमपुर0.2140001500014600
शिमला व किन्नौर (रामपुर)0.2680001200010000
कुल2  14851

हरियाणा
हरियाणा की मंडियों में कुल 2 टन मटर की आवक दर्ज की गई। राज्य में औसतन भाव ₹8,464 प्रति क्विंटल रहा। हांसी मंडी में किसानों को सबसे ज्यादा ₹16,000 प्रति क्विंटल तक भाव मिला, जबकि बराड़ा और रादौर में अपेक्षाकृत कम रेट देखने को मिले।

हरियाणा की मटर मंडियों के रेट:

मंडी का नामआवक (टन)न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)
बराड़ा0.08150020001500
हांसी0.3150001700016000
नरैंगढ़0.079000100009400
रादौर1600064006200
शाहाबाद0.14120001200012000
कुल2  8464

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे (मोशी) मंडी में मटर की 0.5 टन आवक दर्ज की गई।  यहाँ किसानों को ₹16,500 प्रति क्विंटल का औसत भाव मिला, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

महाराष्ट्र में मटर का मंडी का रेट:

मंडी का नामआवक (टन)न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)
पुणे (मोशी)0.5150001800016500
कुल0.5  16500

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture