खरीफ सीजन 2026 केंद्रीय कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए ये खास निर्देश
30 मार्च 2026, नई दिल्ली: खरीफ सीजन 2026 केंद्रीय कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए ये खास निर्देश – खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों की रक्षा करना तथा आगामी खरीफ सीजन के लिए रणनीतिक तैयारी सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हमें संकट के समय सक्रिय भूमिका निभानी है।
बैठक में उर्वरकों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को ‘फार्मर ID’ के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सके। इसके लिए जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों के साथ बैठक भी की जाएगी। वैश्विक अस्थिरता के बीच खाद और बीजों की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए मंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। बैठक में बीज उत्पादन से जुड़ी आवश्यकताओं जैसे गैस और एग्रो-केमिकल्स की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। साथ ही, पैकेजिंग सामग्री की संभावित कमी को लेकर भी चिंता जताई गई, खासकर दूध और अन्य कृषि उत्पादों के लिए। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

