राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत-न्यूजीलैंड उच्चस्तरीय बैठक: शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी और कृषि साझेदारी को बढ़ावा दिया

13 अगस्त 2024, नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड उच्चस्तरीय बैठक: शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी और कृषि साझेदारी को बढ़ावा दिया – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि, वानिकी, व्यापार और विदेश मामलों के एसोसिएट मंत्री श्री टॉड मैक्ले के बीच नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच बागवानी और कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना था।

बैठक में भारत और न्यूजीलैंड के बीच बागवानी के क्षेत्र में प्रस्तावित मेमोरेंडम ऑफ कॉपरेशन (एमओसी) पर गहन चर्चा हुई। मंत्रियों ने बागवानी में सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों के कृषि प्राथमिकताओं को साझा करने पर जोर दिया। श्री चौहान ने न्यूजीलैंड की सरकार के सक्रिय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध महत्वपूर्ण हैं।

भारतीय अनार और आम के लिए नई राहें

बैठक में न्यूजीलैंड द्वारा भारतीय अनार के आयात और आम के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की गई। श्री चौहान ने उम्मीद जताई कि लखनऊ और दिल्ली में नए ऑडिट की गई वीएचटी सुविधाओं को शीघ्र मंजूरी मिलेगी, जिससे न्यूजीलैंड को भारतीय आमों का निर्यात और बढ़ सकेगा।

व्यापार और बाजार पहुंच में सकारात्मक विकास

इसके अलावा, न्यूजीलैंड के मंत्री श्री मैक्ले ने न्यूजीलैंड से भारत को पाइन लॉग निर्यात की हाल ही में पुनः शुरूआत के लिए धन्यवाद दिया, जिससे उन्हें पिछली चुनौतियों से उबरने में मदद मिली। कृषि मंत्री श्री चौहान ने इस क्षेत्र में सहयोग जारी रखने के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और संतरे व केले जैसे ताजे और सूखे फलों सहित अन्य कृषि उत्पादों में व्यापार के विस्तार की संभावना पर जोर दिया। उन्होंने, विशेष रूप से न्यूजीलैंड को अंगूर निर्यात करने के लिए भारतीय निर्यातकों को शीघ्र बाजार पहुंच प्रदान करने पर विचार करने का उल्लेख किया। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को और बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement

बैठक में विशेष रूप से बागवानी और मछली पालन में अनुसंधान एवं विकास के लिए तकनीकी सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई। मंत्रियों ने दोनों देशों के किसानों, उत्पादकों और उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement

इस बैठक में भारत में न्यूजीलैंड के हाई कमिश्नर श्री पैट्रिक राटा समेत दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अंत में, श्री चौहान ने श्री मैक्ले और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत में सुखद प्रवास की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement