राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश

24 अप्रैल 2022, नई दिल्ली । भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (ष्टढ्ढञ्जढ्ढ) के अनुसंधान संघ-कॉटन डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएशन (ष्टष्ठक्र्र) के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य तथा केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि कपास की खेती देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और लाखों किसान इस खेती में जुटे हुए हैं। कपास का उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने व किसानों की प्रगति के लिए सरकार तत्पर है व अनेक योजनाओं के जरिये निरंतर काम कर रही है।

राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश ने कहा कि कपास भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों में से एक है और लाखों कपास किसानों सहित संबद्ध क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार पैदा करके भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए रीढ़ के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, कपड़ा और परिधान के अधिकांश निर्यात उत्पाद भी कपास आधारित हैं। CITI के अध्यक्ष श्री टी. राजकुमार, CDRA की कपास स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री पी.डी. पटोदिया ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कपास के प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही श्री पी.डी. पटोदिया, श्री प्रेम मलिक व श्री सुरेश कोटक को लाइफ-टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: पूर्वी भारत की बाढ़ सहिष्णु पारंपरिक धान किस्में

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement