राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

क्या जीएम सरसों किस्म DMH 11 की उपज क्षमता अधिक है?

30 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: क्या जीएम सरसों किस्म DMH 11 की उपज क्षमता अधिक है? – डीजी आईसीएआर, डॉ. हिमांशु पाठक ने बताया कि जीएम सरसों की किस्म डीएमएच-11 का तीन साल भारत में कई स्थानों पर सीमित क्षेत्र परीक्षणों में परीक्षण किया गया है।

निर्धारित दिशा-निर्देशों और लागू नियमों के अनुसार मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रभाव का आकलन करने के लिए फील्ड परीक्षण किए गए थे। जीएम सरसों किस्म डीएमएच-11 ने प्रति हेक्टेयर 2.7 टन उपज दर्ज की है। यह सरसों की वर्तमान औसत उपज 1.0-1.3 टन/हेक्टेयर से लगभग 28 प्रतिशत अधिक उपज है।

Advertisement
Advertisement

इस किस्म का उपयोग सरसों की कम उत्पादकता और भविष्य में खाद्य तेल के आयात की समस्या को दूर करने की दिशा में एक कदम होगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement