Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रोजगार मेला-2 में 71 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल का शुभारंभ

हमारे युवाओं की ताकत व पूंजी हमारे लिए सबसे बड़ी- श्री तोमर

22 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: रोजगार मेला-2 में 71 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल का शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत आज 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया, जो सभी नवनियुक्त व्‍यक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि स्टार्ट-अप्स से लेकर स्वरोजगार तक, स्पेस से लेकर ड्रोन तक, आज भारत में युवाओं के लिए चौतरफा नए अवसरों का निर्माण हो रहा है। रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय विकास में उत्प्रेरक बनाने का हमारा प्रयास है। आज देश में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसके अंतर्गत भोपाल के कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि थे। श्री तोमर कहा कि हमारे देश के युवाओं की ताकत हमारी सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की पूंजी हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

मुख्य संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज 71,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इतने परिवारों के लिए खुशी का नया युग आएगा। उन्होंने याद दिलाया कि धनतेरस के दिन केंद्र सरकार ने युवाओं को 75,000 नियुक्ति-पत्र बांटे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का रोजगार मेला इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। कई केंद्र शासित प्रदेश व राज्य समय-समय पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित करते रहेंगे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अकादमी, भोपाल में रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कि इस साल जून में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुसार 10 लाख  लोगों की भर्ती के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिशन मोड में हर महीने 75 हज़ार  के आसपास संख्या में नियुक्तियों की प्रक्रिया सालभर तक जारी रहेगी, लेकिन हम सबको यह भी समझना पड़ेगा कि सिर्फ सरकारी नौकरी ही रोजगार नहीं है, सिर्फ यही पूरा समाधान नहीं है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से डेढ़ करोड़ युवाओं का प्रशिक्षण हुआ है, जिनमें से 80 लाख से अधिक युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। बैंकों के साथ मिलकर संचालित ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से भी प्रशिक्षण व लोन देकर युवाओं को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

श्री तोमर ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 8 करोड़  बहनें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से काम करते हुए आजीविका कमा रही है, इन समूहों के पास बैंकों की बड़ी राशि है लेकिन इनका एनपीए रेट 2 प्रतिशत से भी कम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रारंभ में, एसएसबी अकादमी के उप महानिरीक्षक श्री सोमित जोशी ने अतिथि स्वागत किया। समारोह में एम्स, भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल श्री अजीत कुमार, भारतीय रेलवे से श्री अजय कुमार दीक्षित, सीनियर डीपीओ तथा बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं अन्य लोग  मौजूद थे । कमांडेंट श्री अजीत कुमार राठौर ने आभार माना।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )