मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में आज ₹2,155 से ₹2,830 प्रति क्विंटल तक बिका गेंहू, देखिए 5 फरवरी के ताजा मंडी रेट 

06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में आज ₹2,155 से ₹2,830 प्रति क्विंटल तक बिका गेंहू, देखिए 5 फरवरी के ताजा मंडी रेट – मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में 5 फरवरी 2026 को गेहूं के भाव मिले-जुले रहे। भारत सरकार की आधिकारिक कृषि बाजार सूचना वेबसाइट Agmarknet पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में गेहूं के भाव ₹2,155 से लेकर ₹2,830 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। कुछ मंडियों में किसानों को अच्छे दाम मिले तो कुछ जगहों पर आवक ज्यादा रहने से भाव दबाव में नजर आए। जानिए मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों के ताजा रेट।    

कहां मिले ज्यादा भाव

Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार, धार जिले की बदनावर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2,830 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ऊंचा रहा। इसके अलावा भोपाल मंडी में अधिकतम भाव ₹2,678 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। देवास की सोनकच्छ मंडी और अशोकनगर मंडी में भी गेहूं के भाव ₹2,575 से ₹2,800 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए, जिससे इन मंडियों में गेहूं बेचने वाले किसानों को अच्छा लाभ मिला।

कहां रहा भाव कम

वहीं दूसरी ओर, अलीराजपुर, चंदेरी, और बदवानी जैसी मंडियों में गेहूं के न्यूनतम भाव ₹2,100 से ₹2,300 प्रति क्विंटल के आसपास रहे। धार जिले की बदनावर मंडी में जहां ऊंचा भाव देखने को मिला, वहीं न्यूनतम भाव ₹2,155 प्रति क्विंटल भी दर्ज हुआ, जो गुणवत्ता और आवक पर निर्भर करता है।

आवक का हाल

अगर आवक की बात करें तो दतिया की भांडेर मंडी में सबसे ज्यादा 393 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके बाद अशोकनगर मंडी (138 क्विंटल), दमोह की पथरिया मंडी (71 क्विंटल) और भोपाल की बैरसिया मंडी में भी अच्छी आवक देखने को मिली।  

5 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीराजपुरअलीराजपुर मंडी2350235023507.5
अलीराजपुरजोबाट मंडी2300230023002
अशोकनगरअशोकनगर मंडी230036002800138.2
अशोकनगरचंदेरी मंडी21002200220016
अशोकनगरमुंगावली मंडी2300245524555.65
बड़वानीबड़वानी मंडी2620262026207
बड़वानीसेंधवा मंडी2550255025502.69
बड़वानीसेंधवा मंडी25252585258523.1
बैतूलबैतूल मंडी24762486248637.19
भिंडआलमपुर मंडी23552442244217
भिंडभिंड मंडी2465252625265.6
भिंडलहार मंडी2493249324931.3
भोपालबेरसिया मंडी23112540250024.48
भोपालबेरसिया मंडी22262626241172.67
भोपालबेरसिया मंडी2430243024300.46
भोपालभोपाल मंडी23372678250143.03
छतरपुरछतरपुर मंडी24602460246024.3
छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा मंडी24802480248026.78
दमोहपथरिया मंडी23602468243571.05
दतियाभांडेर मंडी242925092471393.05
देवाससोनकच्छ मंडी22002647257542.56
धारबदनावर मंडी21552830
264045.09
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement