कम्पनी समाचार (Industry News)

पारादीप फॉस्फेट्स को S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में स्थान

24 फरवरी 2026, बेंगलुरुपारादीप फॉस्फेट्स को S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में स्थान –  पारादीप फॉस्फेट्स लि. (पीपीएल) को S&P Global की S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक सदस्य के रूप में चुना गया है। साथ ही, वर्ष 2026 में ईयरबुक में स्थान पाने वाली यह भारत की एकमात्र उर्वरक कंपनी बनी है।

S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 उन कंपनियों को मान्यता देती है, जो अपने-अपने उद्योगों में पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ESG) मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। इस वर्ष 2025 के कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) के तहत 9,200 से अधिक कंपनियों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 59 उद्योगों की केवल 848 कंपनियां 2026 संस्करण में स्थान बना सकीं।

पीपीएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुरेश कृष्णन ने कहा, “यह सम्मान एक जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार उद्यम के निर्माण की हमारी दीर्घकालिक दृष्टि को दर्शाता है। फॉस्फेटिक उर्वरक उद्योग में अग्रणी कंपनी के रूप में हम सस्टेनेबिलिटी को भारत की कृषि प्रगति और राष्ट्रीय विकास का अभिन्न हिस्सा मानते हैं।”

कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव नांबियार ने कहा, “पीपीएल में सस्टेनेबिलिटी हमारी पूरी वैल्यू चेन में समाहित है—चाहे वह सुशासन ढांचे को मजबूत करना हो, परिचालन दक्षता बढ़ाना हो या जिम्मेदार सोर्सिंग और विनिर्माण उत्कृष्टता को आगे बढ़ाना हो।”

पीपीएल भारत की प्रमुख फॉस्फेटिक उर्वरक कंपनियों में से एक है । इसके संयंत्र परादीप (ओडिशा), गोवा, मैंगलुरु और महाड में स्थित हैं।कंपनी डीएपी, विभिन्न एनपीके ग्रेड (N-10, N-12, N-14, N-19, N-20, N-28), यूरिया और एसएसपी का उत्पादन करती है तथा इन्हें ‘जय किसान नवरत्न’ और ‘जय किसान मंगल’ ब्रांड के तहत विपणन करती है I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements