कम्पनी समाचार (Industry News)

वीटावैक्स पॉवर ही है सम्पूर्ण बीजोपचारक

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने विश्व प्रसिद्ध बीजोपचारक वीटावैक्स पॉवर किसानों को उपलब्ध करवाया है। यह फफूंदीनाशक सिर्फ बीज उपचार के लिये है। वीटावैक्स विटा-विटामिन व वैक्स-वैक्सिन से बना है। जो पौधों को विटामिन की ताकत देता है तथा वैक्सिन का टीका भी लगा देता है। जिससे पौधा निरोग होने के साथ ही स्वस्थ हो जाता है।

वीटावैक्स पॉवर दो फफूंदीनाशकों कार्बोसिन तथा थायरस का मिश्रण है

वीटावैक्स पॉवर दो फफूंदीनाशकों कार्बोसिन तथा थायरस का मिश्रण है। दोनों ही तत्व इसमें 37.5-37.5 प्रतिशत रहते हैं।

कार्बोक्सिन-

कार्बोक्सिन अन्त: प्रवाही फफूंदनाशक है जो पानी में घुलकर बीज के अंदर प्रवेश कर जाता है। फफूंदियां बीज के अंदर सुसुप्ता अवस्था में रहती है तथा बीज बोने के बाद उनके अंकुरण के साथ ही पौधों को ग्रसित कर देती है। इन सब फफूंदियों को वीटावैक्स पॉवर का कार्बोक्सिन तत्व नष्ट कर देता है। फसल को प्रारंभिक अवस्था में ही निरोगी बना देता है।

थायरम

वीटावैक्स पॉवर का दूसरा तत्व थायरम है जो सम्पर्क फफूंदनाशक है। यह बीज के ऊपर लगी तथा भूमि में स्थित फफूंदियों को नियंत्रित करता है। सोयाबीन की भूमिजनित बीमारियों को उत्पन्न करने वाली फफूंदियों में पिथियम फाइटोप्थोरा, राइजोक्टोनिया तथा स्कलेरोशियम प्रमुख हैं। इसमें पिथियम के प्रकोप से पौध संख्या में अत्यधिक कमी आ जाती है। थायरम इन भूमिजनित फफूंदियों को नष्ट कर पौधों को सुरक्षित रखता है। इस प्रकार वीटावैक्स पॉवर से बीज उपचार करने से बीज व भूमिजनित दोनों प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा मिल जाती है। अंकुरण शीघ्र, अधिक तथा समान रूप से होता है।

Advertisement
Advertisement

बुवाई के बाद लगातार वर्षा की स्थिति

मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी बीज के जमाव में वीटावैक्स पॉवर सहायक है। बुवाई के बाद लगातार वर्षा की स्थिति में भी बीज का जमाव वीटावैक्स उपचारित बीजों में अच्छा मिलता है। दूसरी विपरीत परिस्थिति में जहां बीज बोने के बाद वर्षा होने तथा बाद में 4-5 दिन लगातार धूप के कारण भूमि की ऊपरी सतह सख्त हो जाने के कारण पौधे बाहर नहीं निकल पाते हैं। वीटावैक्स पॉवर से उपचारित बीज में वीटा को ताकत के कारण अंकुरित पौधे मेें उस सख्त सतह को तोड़कर बाहर निकलने की ताकत आ जाती है।

Advertisement
Advertisement

वीटावैक्स पॉवर का 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीजोपचार करना चाहिए

वीटावैक्स पॉवर का 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीजोपचार करना चाहिए। इसकी लागत की आपूर्ति 3-4 किलो प्रति एकड़ सोयाबीन का बीज बचाकर की जा सकती है। इस प्रकार आप बिना/कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने तरल बीज उपचारक वीटावैक्स अल्ट्रा को बाजार में प्रस्तुत किया है। वीटावैक्स अल्ट्रा भी कार्बोक्सिन तथा थाईरम नामक दो रसायनों का मिश्रण है। वीटावैक्स अल्ट्रा जल तकनीक पर आधारित है जिससे ये फार्मूलेशन ज्यादा आसानी से बीज के अंदर पहुंच जाती है और बीजों को सम्पूर्ण सुरक्षा देती है। तरल रूप में होने की वह से यह दवाई बीजों पर बहुत ही आसानी से चिपक भी जाती है साथ ही रसायन का नुकसान नहीं होता है। बीज बुवाई के वक्त हाथ या मशीन के रगड़ से भी रसायन बीज से अलग नहीं होता है।

प्रदेश भर में धानुका द्वारा 25 बीज उपचार की मशीनें चलाई जा रही हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement